कपड़ा फैला रही वृद्धा की छत से गिरकर कर मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में रविवार को छत पर सूखने के लिए कपड़ा फैला रही बृद्धा अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बेहोशी की हालत में उसे उपचार हेतु सीएससी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव घर ले आए। और बगैर पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव निवासी 65 वर्षीय कमला देवी पत्नी रमाशंकर सुबह छत पर सूखने के लिए कपड़े फैला फैला रही थी। अचानक छत से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गई। स्वजन उपचार हेतु अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।