वृद्ध के गले से सोने की चैन काटकर भाग रही दो महिलाएं गिरफ्तार

Belal Jani
By -

जौनपुर। वृद्ध महिला की सोने की चेन काट कर भाग रही दो महिलाओं को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा के पास की है। सोमवार दिन के लगभग 10 बजे की है चांदमारी कनह मोहल्ला निवासी राजेश कुमार जायसवाल पुत्र मदन लाल अपनी माता उषा देवी को पॉलिटेक्निक से एक ई रिक्शा पर बैठा कर वाजिदपुर तिराहे पर जा रहें थें। इस गाड़ी में पहले से दो महिला एक बच्ची बैठी हुई थी। रास्ते के बीच में ही एक महिला उल्टी का बहाना करने लगी। इसी बीच दूसरी महिला ने उषा देवी के गले में पहनें सोने की चेन को काट लिया। अचानक उषा देवी की नगर महिला के हाथ पर पड़ी तो देखा की चेन का कुछ हिस्सा मुट्ठी के बाहर लटका हुआ था। राजेश कुमार और उनके साथ में रही महिलाओं ने दोनों महिला को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई । पुलिस ने राजेश की दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी सरायपोखता सुनील कुमार यादव ने दोनों महिलाओं का चालान कर‌ न्यायालय भेज दिया।