जौनपुर। डा अजय पाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान में थानाध्यक्ष खुटहन दिब्य प्रकाश सिंह मय हमराह के बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे कि जरिये आर टी सेल व दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय मय हमराह एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे है।
बदमाश सेठु आपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास उसकी घेरा बन्दी की गयी कि बदमाश मोसा मोड़ कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा की अनियन्त्रित होकर गिर गया, उठ कर मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण करने हेतु कहा गया तो बदमाश अपने हांथ मे लिए तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायर किया गया जिसमें बदमाश निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-354/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।