मंदिर से 14 किलो का घंटा हुआ चोरी

Belal Jani
By -

जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामपुर के कठवतियां मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर से 10 दिन के अन्दर दूसरी बार अज्ञात चोरों ने मंदिर से घंटा चुरा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कठवतियां मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर से अभी 10 दिन पूर्व लगभग 12 किलो का घंटा चोर चुरा ले गये थे। रविवार की सुबह में लोग मंदिर पर आये तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। लोगों ने देखा मंदिर के अन्दर जाकर  तो मंदिर में लगा लगभग 14 किलो का घंटा गायब है। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।