No title

Belal Jani
By -

जौनपुर। पुलिस की गोली से घायल आरोपी की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई।आरोपी को  गौतस्कर बताते हुए मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बीएचयू रेफर कर दिया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस शव देने से मना कर रही है। साथ ही परिजनों ने पुलिस पर विभिन्न प्रकार के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मामले के सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष खेतासराय ने बताया कि घायल आरोपी का बीएचयू में ईलाज चल रहा था जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई। इतनी बात के बाद फोन कट गया। और जानकारी के लिए दोबारा फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय मय हमराह एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे है। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास घेरा बन्दी की गयी कि बदमाश मो0सा0 मोड़ कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा की अनियन्त्रित होकर गिर गया। उठ कर मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण करने हेतु कहा गया तो बदमाश अपने हाथ मे लिए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया कि आत्मरक्ष्रार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें बदमाश निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुफ़पुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गोली लगी। घायल बदमाश को दिनांक 22.11.2024 को समय 21.16 बजे गिरफ्तार किया गया एवं उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-354/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।