वाहन की चपेट में आने से भाई गंभीर, बहन की मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के वनबीरपुर ग्राम आशीष बिंद 12 वर्ष पुत्र कर्मराज बिंद  आंचल बिंद  11 वर्ष पुत्री धर्मराज बिंद  शनिवार  सुबह दोनों चचेरे भाई बहन एक ही साइकिल से सुबह घर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयपालपुर  विद्यालय को जा रहे  थे। दोनो भाई बहन कक्षा 8 के छात्र हैं और  एक ही कक्षा में पढ़ते थे। जैसे ही वह विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही इंग्लिश मीडियम की स्कूल वैन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी की साइकिल के परखच्छे  उड़ गए। नतीजतन  बहन आँचल की मौके पर ही मौत हो गई और भाई आशीष को घायल अवस्था में मुंगरा बादशाहपुर  सी.एस सी. ले जाया गया। यहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्ज़े में लेकर चालक को हीरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई। आंचल की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम के साथ कोहराम मच गया है