नदी में छलांग लगाने से किशोर की हुई मौत,बाद में मिला शव

Belal Jani
By -

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव  स्थित बसुही नदी में बने डैम पर नहाने गए नाबालिक की  डूब जाने से मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।
 बताया जाता है जवंसीपुर निवासी स्व गुड्डू सिंह का 17 वर्षीय पुत्र छोटू सिंह गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे बसुही नदी में बने डैम पर कुछ साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। कुछ ऊंचाई से उसने कई साथियों के  नदी में छलांग लगाई, सभी तो नदी से बाहर निकल आए लेकिन छोटू बाहर नहीं आया। इसके बाद बाकी साथियों ने इधर-उधर पता लगाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना छोटू के परिजनों को मिली तो वह भी बसुही नदी के किनारे डैम पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दिया दो घंटे बाद जहां वह नहा रहा था उससे थोड़ी दूर पर उसका शव उतराया हुआ नजर आया। लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।