प्रधान ने तीन किन्नरों को गांव ले जाकर किया पिटाई

Belal Jani
By -

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज में इलाका बंटवारे को लेकर एक किन्नर पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में तीन ढोलक बजाने वाले किन्नर घायल हो गए हैं। 
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बबली किन्नर अपने साथियों को लेकर बधाई में नाचने गाने के बाद  वापस लौटते समय रास्ते में एक किन्नर जो गांव का प्रधान है उसने अपनी गाड़ी को सड़क पर लगाकर उनकी गाड़ी रोक लिया। तीनों को पकड़ कर गांव में ले गया और लाठी डंडे सरिया से पिटाई कर दिया। इस घटना में घायल डोली किन्नर 25 वर्ष, लवली किन्नर 20 वर्ष  और ढोलक बजाने वाले बुधाली भी घायल हो गए। बरसठी पुलिस ने सभी को डॉक्टरी मुवायने के  और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के कारण जख्मी किन्नरों में रोष व्याप्त है।