जौनपुर। एक बार फिर हौसला बुलंद बदमाशों ने कई राउंड गोली चलाकर दादी पोते को गोली मार कर पुलिस को चुनौती दे डाली है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज वाराणसी लखनऊ मार्ग की है। सोमवार दिन के लगभग 11:30 बजे शनि यादव उम्र लगभग 30 वर्ष अपनी दादी कमला देवी उम्र लगभग 70 वर्ष वाराणसी लखनऊ मार्ग पर स्थित अपने घर के सामने पवन ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश जिसमें एक ने हेलमेट पहन रखा था दूसरा अपना मुंह गमछे से बांधे हुए था। दोनों बदमाश तेजी से आए और शनि के ऊपर तमंचे से कई फायर झोंक दिया।
बदमाश दादी पोते को गोली मार कर जितनी तेजी से आए थे उतनी ही तेजी से मौके से फरार हो गए जैसे ही गोली की आवाज गूंजी वहां भगदड़ मच गई एका एक आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सनी यादव भाग रहा था और बदमाश दौड़ा कर गोली मार रहें थें। सनी यादव को एक गोली कंधे पर तो दूसरी गोली पैर के जांघ पर लगी हुई है। वही शनि की दादी को घूंटने के नीचे गोली लगी है। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शनी यादव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है।
जबकि दादी का उपचार चल रहा है
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकार नगर देवेश कुमार सिंह शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सराय पोखता फूलचंद पांडे तथा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके से खून आलूद मिट्टी व खोखा कारतूस भी बरामद किया है। घायल सनी यादव के पिता चंद्रभान यादव की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश करने में जुट गई है। पुलिस वहां कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को तलाश कर रही है।