जौनपुर। थाना खुटहन क्षेत्र स्थित गौसपीर दरगाह बहुत चर्चित है दूर-दूर से लोग यहां पर दर्शन एवं माथा टेकने के लिए आते हैं यहां पर आये दिन चोरी की घटनाये होती रहती हैं। लेकिन गुरुवार को दर्शन करने आई एक महिला की गर्दन से चैन स्केचिंग करते समय चोर महिलाएं पकड़ी गई।
गौसपीर बाबा के स्थान पर दर्शन करने आयी महिला जैसे ही पीर बाबा के गेट सामने पहुंची चार महिलाएं उससे धक्का मुक्की करने लगीं इसी बीच दर्शनार्थी महिला के गले से सोने कि चेन खींचकर दो चोर महिला भागने लगी। तभी दर्शन करने आई महिला को पता चला तो वह तेज आवाज में शोर मचाने लगी। शोर की आवाज सुनकर दर्शन करने आई अन्य महिलाओं ने दोनों चोर महिला को पकड़कर धर दबोच लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने लाकर जांच पडताल करना शुरू कर दिया है।