समूह की 11 महिलाओं से 8 लाख 67 हजार रुपए की ठगी कर, शाहजहां हुई फरार

Belal Jani
By -

मामले को लेकर समूह की महिलाओं ने  प्रधान और उसके भाईयो पर दर्ज कराया मुकदमा

जौनपुर।मछलीशहर‌ कोतवाली क्षेत्र नगर में संचालित एक समूह की 11 महिलाओं ने समूह की प्रधान और उसके तीन भाइयो पर 8 लाख 67 हजार रूपए की ठगी करने का आरोप लगा कर तहरीर दिया है। जिस पर  कोतवाली पुलिस ने समूह की सदस्य 11महिलाओं की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक समूह की लीलावती गुप्ता समेत 11महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शहनाज पत्नी शमशेर अली  उनके समूह की प्रधान है।उसने घरेलू समस्या बताकर सबके नाम पर ऋण स्वीकृत करवाकर पूरी धनराशि लेकर फरार हो गई।प्रतिमाह समूह की किश्त सभी महिलाओं से वसूली जा रही है।मामले में जब शिकायत लेकर उक्त के घर महिलाए गई तो शाहजहा के भाई  कल्लू,अख्तर और अकबर निवासी सादीगंज ने गाली देकर भगा दिया।महिलाओं का आरोप है कि शाहजहा के तीनो भाई साजिश में शामिल हैं।वे शाहजहां का पता नही बता रहे हैं। कुछ महीने तक समूह की महिलाओं ने किश्त जमा किया अब उनके पास कोई आमदनी का जरिया नहीं बचा तो किश्त जमा नही कर पा रही है।आशमां का 1लाख15 हजार,सफीकुल बानो का 47 हजार,चंदा का 40 हजार,अनीसा का 1 लाख 90 हजार,अमीना का 75 हजार ,लीलावती गुप्ता का 80 हजार,नूरजहा का 1 लाख 50 हजार ,अफसाना का 60  हजार,नाजों का 50 हजार,चांदनी का 30 हजार और बेगम का 30 हजार रुपया लेकर शाहजहां फरार हैं।प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और आगे कार्यवाही करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है।