नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों को, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Belal Jani
By -

जौनपुर। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्तगण . राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हीरालाल नि0 टन्डवा थाना  कन्धरापुर जिला आजमगढ़ 2. संदीप यादव पुत्र रामसिंगार यादव नि0 बीबीपुर ईटोरी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर सम्बन्धित मु0अ0सं0 229/24 धारा  319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2)/352/351(3) बी.एन.एस.के तहत निरूद्ध किए गए  दोनों ठगो को 31.08.2024 को खुज्झी तिराहे से गिरफ्तार कर चालान किया और न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने दोनों को भेज दिया जेल। दोनों की जामा तलाशी में मिले एक फर्जी नियुक्ति पत्र। 67 विभिन्न बैंको के चेक। 02 रू0 100 स्टाम्प पेपर। 65 हाई स्कूल/इण्टरमीडिएट/बीए/एमए/डीएलएड/जन्म प्रमाण पत्र/जीएनएम/सीसीसी सर्टिफिकेट/ प्रवेश पत्र आदि का मूल अंक पत्र/प्रमाण पत्र। 120 आवेदन पत्र, मार्कशीट व प्रमाण पत्र की छायाप्रति मय फोटो। रू0 12350/-गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मुरलीधर उ0नि0 कौशल सिंह,हे0का रामचन्द्र सिंह ,हे0का0 अनिल यादव हे0का0 मो0 शाहिद रहे।