शरीर सेकते समय दो महिलाएं झुलस गई

Belal Jani
By -
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर ठंड से राहत पाने के लिए शरीर सेकते समय दो महिलाएं  झुलस गई दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है जलालपुर थाना क्षेत्र के सहमलपुर गांव निवासी प्रभु देवी उम्र लगभग 70 वर्ष पत्नी स्वर्गीय श्री राम यादव शुक्रवार सुबह ठंड से राहत पाने के लिए आग जलाकर शरीर सेक रही थी। इसी दौरान कपड़े में आग लग जाने से वह झुलस गई। परिजन उन्हें किसी तरह आग से बचाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। दूसरी तरफ सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की अकबापुर गांव निवासी शशीकला उम्र लगभग 48 वर्ष पत्नी महेंद्र  लगभग 7 दिन पहले शरीर  सेकते समय मैक्सी और ऊपर से उलन कपड़ा पहने हुई थी। असावधानी वश आग ने पिछले हिस्से में पकड़ लिया जिससे वह जल गई। परिजन उन्हें घरेलू उपचार के पश्चात स्थानीय किसी डॉक्टर के यहां पर उपचार करा रहे थे। आराम न मिलने पर शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए।