सांकेतिक चित्र
जौनपुर। शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है जफराबाद थाना क्षेत्र के कर्मही गांव निवासी अनीता देवी उम्र लगभग 31 वर्ष पत्नी सर्वेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झूलस गई। हालांकि परिजनों उसे आग से बचाने के पश्चात जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। चिकित्सक के मुताबिक महिला लगभग 90 प्रतिशत झुलसी हुई है।