खाना बनाते समय आग से युवती झुलसी

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर युवती झुलस गई उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के चक्के गांव निवासी नीतू विश्वकर्मा उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्री राधेश्याम विश्वकर्मा शुक्रवार दोपहर खाना बनाते समय असावधानी वश आग की चपेट में आकर झुलस गई परिजन उसे किसी तरह आग की चपेट से बचाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए।