जौनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में बक्शा थाना क्षेत्र के चपरामऊ गांव निवासी 12 वीं की छात्रा वसु यादव (लगभग उम्र 20 वर्ष) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल युवती को फंदे से उतारा। उसे उपचार के लिए के नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के परिजनों ने शव को वापस घर लाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया।
पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। मृतका वसु यादव (लगभग 20 वर्ष) इतेन्द्र यादव की पुत्री और चपरामऊ गांव की निवासी वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी।वसु यादव के फांसी लगा लेने की घटना को लेकर ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।