जौनपुर। नगर पालिका परिसर में 55 वर्षी अज्ञात वृद्ध के काल के गाल में समा जाने के बाद हुई पहचान। पुलिस ने लाश को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बता दे शुक्रवार दोपहर नगर पालिका परिसर में मृत अवस्था में पड़े अज्ञात व्यक्ति की पहचान अशोक सेठ निवासी कजाकपुर थाना आदमपुर जिला वाराणसी के रूप में हुई। मृतक के भाई संतोष ने बताया कई वर्षों से जौनपुर में रहकर मेहनत मजदूरी मेंरा भाई करता था। लेकिन समय-समय पर घर आता जाता रहा।हम लोगों को शनिवार सुबह जानकारी हुई तो जिला अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान किया गया। पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा मौत का कारण।