एसपी ने बक्शा थाने का औचक किया निरीक्षण, जवानों में हलचल जैसा माहौल

Belal Jani
By -


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बक्शा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, हवालात, आगन्तुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, बीट सूचना रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, मेस, बैरक एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया।

साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्य व्यवहार, अनुशासन तथा थाने पर आने वाले आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख—रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को अपने आचरण एवं कार्यशैली से जनसाधारण में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, जवान आदि उपस्थित रहे।