विषाक्त के सेवन से युवती की हालत बिगड़ी

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। परिजन की किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में युवती की हालत बिगड़ गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के देव पट्टी गांव निवासी खुशबू उम्र 25 वर्ष पुत्री रामसागर रविवार दोपहर परिजन की किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर जान देने का प्रयास किया और उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि जब परिजन को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए।