पत्नी के चाल चलन पर उंगली उठाते हुए,पति ने कई बार पत्नी को पीटा

Belal Jani
By -
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात को एक 32 वर्षीय महिला को उसके पति ने चारित्रिक आरोप लगाकर जमकर मारा पीटा।मारपीट में महिला को काफी चोट आयी।पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
ऊक्त गांव निवासी सोनम निषाद का पति अरुण निषाद रोजी रोटी के लिए मुंबई में रहता है।वह गुरुवार को मुंबई से घर वापस आया।उसने आने के बाद से ही पत्नी के चाल चलन पर शक करते हुए गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगा।वह पत्नी को जब शुक्रवार को दिन से रात तक कई बार मारा पीटा।मारपीट में सोनम के सिर तथा चेहरे पर काफी चोट आयी।उसके बाद सोनम ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को मै फोर्स मौके पर भेजा।पुलिस को देखकर पति भाग निकला।