जौनपुर।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, थाना लाइन बाजार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत 453/2025 धारा 69/351(3) बीएनएस का वांछित अभियुक्त सतीश मौर्या पुत्र सहादिन मौर्या निवासी शाहपुर चौसा थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यावाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक-12.11.2025 को वादिनी मुकदमा द्वारा प्रदत्त तहरीर की अभियुक्त सतीश मौर्या उपरोक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्ष करने तथा जान से मारने की धमकी देने की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 453/2025 धारा 69/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह को सुपुर्द की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक-23.09.2025 म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह मय टीम के देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित/वारण्टी व अपराधियों की गिरफ्तारी के अनुक्रम में मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त सतीश मौर्या उपरोक्त को दिनांक 23.11.2025 समय करीब 11.30 बजे कन्हईपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में शामिल
1-म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह,
2-उ0नि0 राजीव मल्ल,
3-हे0कां0 राजेश सिंह सेंगर,हे0कां0 अनिल सिंह,म0कां0 रुपा सरकार रही।