मृतक फाइल फोटो
जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बखोपुर ग्राम सभा में बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना में चेती निवासी संतोष गिरी (40) की मौत हो गई। संतोष अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, संतोष गिरी किसी काम से अपने गांव चेती से हरिपुर बाजार गए थे। देर रात वह अपने दोपहिया वाहन से घर वापस जा रहे थे। बखोपुर ग्राम सभा के पास पहुंचते ही वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुर्घटना में संतोष के साथ रामनगर निवासी भोलू (30) पुत्र सकारी को भी मामूली चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक संतोष गिरी अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि अधेड़ संतोष गिरी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।