बच्चों से हुए विवाद में तीन घायल, भर्ती

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। बच्चों से हुए विवाद में पड़ोसियों ने तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

 बताया जाता है कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बल्ला गांव निवासी रामसेवक 40 वर्ष, रामधारी, आरती देवी 32 वर्ष पत्नी रामधारी गुरुवार सुबह बच्चों में हुए विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मार पीट कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को घायल अवस्था में बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।यहां पर सभी का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां सभी का उपचार चल रहा है।