एसपी के आदेश पर पति, सास, ननद समेत छः के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Belal Jani
By -

जौनपुर।सरपतहां थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में पति समेत छ: पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 
           जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र स्थित अलीपुर कापा निवासी सुभाष की पुत्री सपना का विवाह बीते 10 जून को स्थानीय क्षेत्र के अशोकपुर निवासी जगदीश के पुत्र दीपक के साथ हुआ था। 
        बीते 27 अप्रैल को विवाहिता के फांसी लगाकर जान देने की सूचना मायके वालों को मिली तो मायके वाले दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिये लेकिन सरपतहां पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नही की गई।
           मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक को घटना की लिखित शिकायत दी जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने आदेश दिया।
        पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने आरोपित पति दीपक ननद पूजा, ज्योति, भारती, सास प्रमिला एवं उसकी बहन के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।