भैंस ने महिला को मारकर किया घायल, महिला पहुँची पुलिस के पास

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
 
जौनपुर।इंसान का इंसान से  विवाद हो जाये तो यह समझ मे आसानी से समझ मे आ जाता है।अगर मामला इंसान और एक भैंस के बीच का हो तो उसे कैसे हल किया जाए। तभी तो पुलिस भी हैरान है कि आखिर किस तरह से इस मामले में कार्यवाही की जाय।

बताया जाता है शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोपा निवासी अनीता चौहान पत्नी सुबोध चौहान लगभग दो सप्ताह पूर्व भैंस को चरा रही थी। तभी भैंस को रास्ते से हटाने के चक्कर मे गॉंव निवासी लगभग 40 वर्षीय महिला सुदामा को भैंस ने मार दिया।जिससे वह घायल हो गयी।
अब घायल महिला ने भैंस की मालकिन अनीता से मुआवजा मांगा ।और भैंस की मालकिन ने कुछ दवा आदि कराया मगर पीड़ित इससे सन्तुष्ट नही हुई।और मामला पहुंच गया बीबीगंज पुलिस चौकी।पूरा मामला सुन कर पुलिस भी हैरान हो गयी।की इसका हल कैसे निकलेगा।दवा आदि के खर्चे पीड़ित को देने को पुलिस ने भैंस की मालकिन को  कह दिया।
रविवार को उक्त भैंस की मालकिन अनीता चौहान कोतवाली पहुंच गई और आरोप लगाया की छोटे से मामले की आड़ में मोटी रकम की मांग की जा रहीं है।