जौनपुर ।जंघई बाजार में क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही बड़े विवाद में बदल गया। बृहस्पतिवार देर शाम को संजय जायसवाल के घर के बच्चे और राकेश दुबे के घर के बच्चों में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ। जब बच्चों ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया, तो दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और रात में लाठी-डंडे चलने लगे।
इस मारपीट में संजय जायसवाल की तरफ से चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संजय जायसवाल की तहरीर पर सरायममरेज पुलिस ने राकेश दुबे और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राकेश दुबे, रितिक दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संजय जायसवाल की तहरीर पर राकेश दुबे और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना अध्यक्ष सरायममरेज योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था यह विवाद बड़ों में बदल गया दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिसमें संजय जयसवाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।