नहर में युवक की लाश देखकर मचा हड़कंप

Belal Jani
By -

जौनपुर। शनिवार को खेतासराय थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव के पास नहर में गांव के ही एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के चाचा ने तहरीर दी है।  

सूत्रों के मुताबिक लखमापुर निवासी साहुल (24 वर्ष) पुत्र स्व.संतलाल यादव मुंबई में ट्रेलर चलाता था। लगभग तीन सप्ताह पहले मुंबई से घर आया था। शुक्रवार को गांव की दलित बस्ती में एक बारात आई थी। रात्रि लगभग आठ बजे घर से शादी में शामिल होने गया था। घर से थोड़ी दूरी पर नहर की पुलिया के नीचे साहुल की लाश मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां दुर्गावती बेटे के शव से लिपटकर दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक की नाक से खून निकल रहा था। दाहिने आंख के ऊपर चोट के निशान देख चाचा नंदलाल यादव ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस  लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। दो भाईयों में मृतक साहुल बड़ा था। छोटा भाई अंकित सूरत में रहता है। दोनों भाइयों में अभी किसी की शादी नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने हत्या की आशंका से इंकार किया है।