बाइकों की टक्कर में सभासद पुत्र की हुई मौत,चार गम्भीर

Belal Jani
By -

जौनपुर।  जफराबाद थाना क्षेत्र के चकताली गांव के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी।जिसमे बाइकों पर सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों में कजगाव नगर पंचायत सभासद के पुत्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य घायलों में से तीन को वाराणसी ट्रामा सेंटर चिकित्सक ने रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत राजेपुर वार्ड की सभासद सरोज देवी पत्नी राजकुमार के पुत्र अभिषेक जायसवाल दुकान पर काम करने वाले मोहम्मद कैफ के साथ गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे बाइक से शहर की तरफ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊक्त गांव के पास  पुरानी बाजार निवासी तीन युवक तेज रफ्तार पल्सर बाइक से शहर की तरफ जा रहे थे। दोनो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गयी। नतीजतन दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग बाइक से गिर कर गंभीर रूप घायल हो गए। सभासद  पुत्रअभिषेक जायसवाल व मोहम्मद कैफ बेहोशी हालात में पड़े रहे। तभी स्थानीय लोगों ने घायल के घर सूचना दिया। और दोनो को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।जहां पर अभिषेक को डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दीया। सूचना पहुंची पुलिस में लाश को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।