लूट की घटना का खुलासा करने में पुलिस विफल

Belal Jani
By -
            
जौनपुर।जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार की रात को जफराबाद बाईपास पर स्कार्पियो सवार बदमाश एक पिकअप मैक्स को लूटकर फरार हो गए इसका पर्दाफाश के लिए पुलिस लगी हुई है लेकिन स्कॉर्पियो सवार और पिकअप मैक्स लूटने वाले लोग पुलिस के लिए सिर दर्द बन गए है। घटना के बाद जिले के आला अधिकारी ने बयान में कहा था कि अगर घटना का खुलासा 24 घंटे के अंदर नहीं होता है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जायेगी, लेकिन 24 घंटा क्या  48 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी स्कार्पियो सवार और पिकअप मैक्स लूटने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 
           क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस के अधिकारी कार्यवाही की बात कहकर उसे भूल जाते है जिससे उनके प्रति विश्वास कम होता है और अपराधियों के हौसले बढ़ते जाते है। उक्त लूट की घटना के 24 घंटे के बजाय 48 घंटे से अधिक होने के बाद भी पुलिस के अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं किया।