चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

Belal Jani
By -

जौनपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 विनय सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/25  अन्तर्गत धारा 305(ए) ,317(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राज प्रजापति पुत्र मितई प्रजापति निवासी हमजापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष को दिनांक 26.04.2025  को गिरफ्तार किया गया। तथा मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया। 


गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में शामिल 
1. उ0नि0 गिरीश मिश्रा थाना सरायख्वाजा जौनपुर ।
2. हे0का0 विशम्भर राय
3. का0 अरुण यादव रहे।