जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडऊर गांव में रविवार सुबह जंगली सूअर के हमले से दहशत का माहौल बन गया। जंगली सूअर के हमले से एक 40 वर्षीय महिला घायल हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचाकर महिला की जान बचाई।
बताते हैं कि सैदपुरगडऊर गांव का निवासी राजनाथ की 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला रविवार सुबह करीब 5 बजे घर के समीप खेत में लगी प्याज को देखने पहुंची थी। इसी दौरान उसे झाड़ियां से किसी जानवर के आने की आहट हुई तो उर्मिला चारों तरफ नजर दौड़ाई तो देखा कि एक जंगली सूअर उसकी तरफ तेजी से बढ़ रहा था।
इस दौरान जैसे ही वह अपने आप को बचाने के लिए दौड़ी तो जंगली सूअर ने पीछा कर लिया और महिला को दौड़ाकर हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गई।