जौनपुर।लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हरिबन्धनपुर में मंगलवार रात रिटायर्ड सब इन्पेक्टर के मकान पर कुछ मनबढ़ों ने ईट पत्थर बरसा कर दारोगा को आक्रोशित कर दिया ।किसी अनहोनी को लेकर दारोगा ने शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में अज्ञात के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।
उक्त थाना क्षेत्र के उमरपुर हरबन्धनपुर निवासी रिटायर्ड सब इन्स्पेक्टर मनोरमा सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे उनके मकाने के दुसरे तल पर कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा ईंट पत्थर फेकें गये। रात में ही ईंट की आवाज सुनकर वह घबरा गयीं थी। सुबह जब घर पर लगे सी सी टी वी कैमरें को देखा तो चार की संख्या में मुह पर गमछा बाधे लोगों द्वारा ईट पत्थर चलाने की बात सामने आयी।
थाना प्रभारी सतीश सिंह ने इस संबंध में बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।