जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात पुलिस के लिए गर्मी व धूप/हीट वेब के बचाव हेतु अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट को शहर के जेसिज चौराहे पर लगाया गया। जिसमें शीतल पेय के लिये घड़े व पानी की भी व्यवस्था की गई है। अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
जौनपुर शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु गर्मी/ हीट वेब से बचाव के लिये शहर के निम्नलिखित 10 प्रमुख चौराहों/तिराहों का चिन्हिकरण किया गया है।
जहाँ पर अस्थायी कनात टेन्ट लगानें तथा वहाँ पर शीतल पेय के लिये सुराही (स्टैन्ड व मग सहित) की व्यवस्था करायी जायेगी। बुधवार को जेसिज चौराहे पर अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट को लगाया गया है, शेष 09 चौराहों पर भी इनको लगाये जाने का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। इस अवसर पर प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्रा, अन्य अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य उपस्थित रहे।
कनात टेन्ट लगनें वाले स्थान
पचहटिया तिराहा
वाजीदपुर तिराहा
पालिटेक्निक चौराहा
शाहगंज पड़ाव
मछलीशहर पड़ाव
बदलापुर पड़ाव
कोतवाली तिराहा
सद्भभावना तिराहा
अटाला तिराहा