सोते समय युवती संग दुष्कर्म करने का गांव के युवक द्वारा किया गया प्रयास

Belal Jani
By -

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर के बरामदे में सो रही युवती संग गांव के ही एक युवक के द्वारा दुराचार के प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपित युवक भाग गया। युवती की माता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी युवती की माता का आरोप है कि सयानी हो चुकी बेटी घर के बरामदे में सो रही थी। शनिवार की आधी रात को गांव का ही युवक दबे कदमों से उसके बिस्तर पर पहुंच मुंह दबाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। उसके चंगुल से किसी प्रकार से बचकर युवती ने शोर मचा दिया। मौके पर स्वजनों के पहुंचने तक आरोपित फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की छानबीन कराई जा रही है।