जौनपुर। जनपद के अलग-अलग स्थान पर करंट की चपेट में आकर शाक लगने के साथ दो लोग अचेत हो गए दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के बिदुंली गांव निवासी विनोद यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रामसनेही यादव शुक्रवार दोपहर का असावधानी वश करंट की चपेट में आकर शाक लगने के साथ अचेत हो गया परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। इसी प्रकार नेवढिया थाना क्षेत्र के बिरमा गांव निवासी ज्योति उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री जयप्रकाश असावधानी वश करंट की चपेट में आकर शाक लगने के साथ अचेत हो गई परिजन इसे भी करंट की चपेट से बचाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा कर दाखिल करवाए।