वर्दी के रौब में महिला दारोगा ने बाइक सवार युवक को डंडा मार किया ज़ख़्मी

Belal Jani
By -

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में मंगलवार की रात महिला दारोगा की लाठी से युवक घायल हो गया है। पुलिस की इस हरकत से आसपास के लोग नाराज हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शाम साढ़े छह बजे पराऊगंज चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह हमराहियों के साथ बाजार में चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान बाजार से सटे महुवारी गांव का युवक रामजीत राम बाइक से सब्जी लेने आ रहा था। महिला दारोगा ने उसे हांथ देकर रुकने का इशारा किया।  लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। तमतमाई दारोगा ने उस पर लाठी चला दिया, जो उसके हांथ में लगी और युवक वहीं पर गिर पड़ा। यह देख बाजारवासी उग्र हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में बाजार में गहमागहमी का माहौल बन गया।