खुर्शीद अनवर खान पर हमला करने वाले, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Belal Jani
By -

                     
जौनपुर।डा० अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरबिन्द कुमार वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा विधायक प्रतिनिधि पर हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक-22.11.2024 को विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर पुत्र फैय्याज अहमद निवासी पाराकमाल थाना खेतासराय के उपर 4-5 अज्ञात बदमाशो द्वारा लाठी डण्डा व राड से हमला कर घायल कर दिया था, जिसपर खुर्शीद अनवर के पिता फैय्याज अहमद की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 248/2024 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 117(2) बीएनएस बनाम 4-5 अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
        इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल हमलावरों को आजाद नहर पुलिया से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।  
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
1-अंकित मौर्य पुत्र राजेन्द्र मौर्य गोपालापुर थाना कोतवाली जौनपुर।  
2-दीपक जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी सकरमण्डी थाना कोतवाली जौनपुर। 
3-अंकुल मौर्य पुत्र सुदर्शन मौर्य निवासी पदुमपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1-मु0नं0-0248/2024  धारा-191(2)/115(2)/352/351(3)/117(2)बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 
गिरफ्तारी करने वाली टीम में, रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष,उ0 नि0  मो0 तारिक अंसार,हे0 का0 संजय पाण्डे ,का0 मनीष कुमार यादव रहे।