गैस चूल्हा जलाते समय झुलसी किशोरी

Belal Jani
By -

जौनपुर। लापरवाही से गैस चूल्हा जलाते समय किशोरी झुलस गई उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
 सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जहीरूद्दीन पुर गांव निवासी अवधेश कुमार मौर्य की 18 वर्ष की पुत्री अर्चना मौर्य सोमवार की शाम लगभग 5 बजे अपने घर में रखे गैस चूल्हे को जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई वैसे ही वह आग की चपेट में आ गई। परिवार के लोग उसे झुलसी हुई अवस्था में सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार किशोरी 45% झुलसी हुई है।