जिले में रही छठ पूजा की धूम, उमड़ा आस्था का सैलाब

Belal Jani
By -

 जौनपुर। जनपद में सर्योपासना के पर्व छठ के अवसर पर धूमधाम रही। छठ के गीतों की धुन पर लोग थिरक रहे थे। डीजे पर भक्ति गीत बज रहा था। भीड़ रहने के कारण हर तरफ भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं पुत्र के दीर्घायु होने की कामना लेकर एक दिन पहले से व्रत धारण कर लिया था। दूसरे दिन यानि गुरूवार को सूर्यास्त होते ही वे सज-संवरकर हाथों में फलों से भरी डलिया, गन्ना आदि पूजन का सामान लेकर घरों से निकल पड़ी। 
नदियों और तालाबों पर घुटने तक पानी में जाकर डूबते हुए सूर्य देवता की पूजा की। जगह-जगह बैंडबाजे और डीजे बज रहे थे। बहगीं लचकत जाय जैसे मधुर गीतों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। गोमती नदी के प्रतिमा विसर्जन घाट, गोकुल घाट, हनुमान घाट, अचला देवी घाट पर छट पर्व 
की रौनक देखते ही बनती थी। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व का शुभारंभ बिहार राज्य से हुआ। वहां से ब्याहकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में जाने वाली दुल्हनों ने अपनी परम्परा को बनाये रखा। देखा देखी यह परम्परा पूरे देश में विकसित हो चली। ग्रामीणांचलों में भी नदियों और तालाबों के किनारे छठ पूजन का दृश्य देखते ही बनता था।