पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार

Belal Jani
By -
 जौनपुर। थाना शहर कोतवाली स्थानीय पर पंजीकृत मु० अ० सं0 356/2024 धारा 64/115(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुफ्ती मेहदी पुत्र हैदर उर्फ अंजुम शायर नि0 अजमेरी (अबीरगढ टोला) को मुखबीर की सूचना पर बडी मस्जिद तिराहे के पास से गिरफ्तार किया और चालान कर न्यायालय भेज दिया। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने सहयोगी जवानों में हे0का0 कन्हैया कुमार का0 विनोद यादव को साथ लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।