चाकू से मित्र को जख्मी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Belal Jani
By -
            
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर, देवेश कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व प्र0नि0 कोतवाली के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0 अ 0सं0  391/2024 धारा 191(2) /109 बीएनएस के अपराध मे वांछित अपराधी 1- उजैफा पुत्र रेयाज उर्फ बबलू नि0 रौजा अर्जन थाना कोतवाली जौनपुर 2- मो0 कैफ पुत्र मो0 अमीन नि0 रौजा अर्जन थाना कोतवाली जौनपुर 3-मो0 आरिफ पुत्र मो0 अमीन नि0 बागहासिम थाना कोतवाली, जौनपुर जो दिनांक 21.9.2024 को तारापुर तकिया मे रात्रि शेरू पुत्र स्व सलीम बाबर्ची नि0 बागहासिम थाना कोतवाली जौनपुर को चाकू से घायल करके भाग गये थे, आज दिनांक 22.9.2024 को दिन मे करीब 12.15 बजे समर्पित अस्पताल बदलापुर पडाव के पास चौकी प्रभारी सरायपोख्ता थाना कोतवाली मय हमराह कर्मचारीगणो द्वारा तीनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
                  1- उजैफा पुत्र रेयाज उर्फ बबलू नि0 रौजा अर्जन थाना कोतवाली जौनपुर 
                  2- मो0 कैफ पुत्र मो0 अमीन नि0 रौजा अर्जन थाना कोतवाली जौनपुर
                  3-मो0 आरिफ पुत्र मो0 अमीन नि0 बागहासिम थाना कोतवाली, जौनपुर

   *अपराधिक इतिहास –*
1- मु0 अ 0सं0  391/2024 धारा 191(2)/109 बीएनएस थाना कोतवाली जौनपुर 
*गिरफ्तारी टीम ---*
1- उ0- नि0 फूलचन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता थाना कोतवाली जौनपुर 
2- हे0का0 अवनीश कुमार दुबे थाना कोतावली जौनपुर 
3- हे0का0 नीरज कुमार सिंह थाना कोतवाली जौनपुर 
4- का0 विनय कुमार सिंह थाना कोतावली जौनपुर 
5- का0 अकिलेश कुमार थाना कोतवाली जौनपुर