करंट की चपेट में आकर वृद्ध की गई जान

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। असावधानी वश करंट की चपेट में आ जाने से वृद्धि की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है की मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के थलई गांव निवासी यमुना प्रसाद उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र लोढ़ई सोमवार देर शाम उनके घर के पास से मंदिर तक विद्युत तार गया हुआ था। इसी दौरान असावधानी वश घर से बाहर निकलते समय यमुना प्रसाद विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर अचेत हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें तुरंत चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने देख कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजन में मातम छा गया हर तरफ रोने की आवाज सुनाई देने लगी।