पटाखा जलाते समय हांथ में ही बम फटने से युवक जख्मी

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।चंदवक दीपावली के दिन पटाखा जलाते समय युवक घायल हो गया। जिसके चलते खुशियां मना रहे परिवार में मातम छा गया। 

उक्त थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी विजय कुमार पांडेय उर्फ बबलू दीपावली की खुशी में शाम रस्सी बम(पटाखा) जला रहे थे। अचानक बम उनके हाथ में ही फट गया, जिससे उनका दाहिना हाथ बुरी तरह से झुलस  गया। गंभीरावस्था में परिजनों ने तत्काल नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है।