जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोल्हनामऊ में गुश्वार को सुबह विवाहिता प्रिया सिंह, पत्नी इंद्रेश सिंह की लाश अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक प्रिया सिंह ने सुबह करीब 730 बजे अपने पिता से फोन पर बात की थी। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद, सुबह 9 बजे उन्हें फंदे से लटका पाया गया। परिवार के सदस्यों ने फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। प्रिया सिंह की शादी वर्ष 2022 में हुई थी और उनकी एक 11 माह की बच्ची भी है। उनके पति इंद्रेश सिंह और ससुर रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर उनकी 56 वर्षीय सास आभा सिंह मौजूद थीं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक शव घर पर ही रखा हुआ था और पुलिस परिजनों व अन्य रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।