जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अचकारी में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी इस लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अचकारी निवासी पूनम दुबे 32 वर्ष पत्नी जितेंद्र दुबे ने देर रात को फांसी लगा कर अपनी जान दे दिया। मृतका सास के साथ घर पर रहती थीं। रात को खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। मृतिका अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। जबकि सास जडा़वती देवी मृतका के 10 वर्षीय बेटे के साथ सोने चली गई। सुबह काफी देर तक जब पूनम का दरवाजा बंद रहा तो सास घबराने लगी और ग्राम सभा सहित अन्य लोग भी पहुंच कर देखे तो पूनम का शव पंखे के सहारे लटक रहा था, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों के साथ दरवाजा खुलवाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूनम दुबे का एक आशुतोष 10 वर्षीय बेटा है, जो अपने दादी के साथ रहता है। पति जितेंद्र उर्फ अंतिम रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहते हैं। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है।