जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध व्यक्ति का शव झाड़ी में मिला। मृतक की पहचान सुल्तानपुर के हरिपुर, करौंदी कला निवासी बसंतू पाल (52 वर्ष) के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार सुबह मृतक की पत्नी मालती देवी ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस टीम ने जौनपुर के परसथ (बेलवा बाजार) निवासी त्रिवेणी पाठक और वाराणसी के कजाकपुर धोबीघाट निवासी राजाराम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक बसंतू पाल झाड़फूंक का काम करता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, सत्तन की पत्नी को लगभग 10 वर्षों से बच्चा नहीं हो रहा था। इसके लिए सत्तन ने अपनी पत्नी का झाड़फूंक बसंतू पाल से करवाया था।आरोपियों ने झाड़फूंक के नाम पर बसंतू पाल को काफी पैसे दिए थे, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद आरोपियों ने अपने दिए गए पैसे वापस मांगे। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने बसंतू पाल की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को निर्जन स्थान पर झाड़ी में फेंक दिया था।थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का सफल अनावरण करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।