जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों गांव के पास एक गुरुवार की शाम को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार 28 वर्षीय युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जलालपुर क्षेत्र के सेहमलपुर गांव का मनीष कुमार बाइक से गौराबादशाहपुर क्षेत्र के गोपालपुर गांव गया था। वह घर वापस लौट रहा था। रात के लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास इमलों गांव के गौशाला के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। मनीष बाइक सहित गिर गया।उसे काफी चोट आयी।वही अज्ञात पिकअप चालक वाहन सहित सेवईनाला की तरफ भाग गया।
पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
By -
October 17, 2025