जौनपुर।पवांरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में शुक्रवार की रात को 60 लाख से अधिक के जेवर लेकर चोर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर पवांरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि राज किशोर यादव का परिवार रात में भोजन करने के बाद सो गया। चोर पीछे की दीवार की खिड़की तोड़कर अन्दर घुस गये और घर से रखे लाखों का सामान उड़ा ले गए। शनिवार की सुबह करीब दस बजे बहू चंद्रिका घर की सफाई करने कमरे में गई तो पीछे की खिड़की टूटी देखकर दंग रह गई कमरे में देखा तो सारे सामान बिखरे हुए थे। घर के अंदर का हाल देखकर उसको चोरी का अंदाजा होने में देरी नहीं लगी और वह शोर मचाते हुए बाहर आयी। राज किशोर व उनकी पत्नी घर की स्थिति देखकर दंग रह गए और रोने पीटने लगे। घरवालों के अनुसार दो सोने का हार,दो सोने की चूड़ी,नौ सोने की चैन,बीस अंगूठी,चार झुमका,तीन सोने की लॉकेट,एक झाली सोने की लगभग 855 ग्राम सोने का समान था। चांदी के एक किलोग्राम की,करधन एक किलोग्राम का दो छागल दस जोड़ी पायल,दस जोड़ी मीना सोना चांदी दोनों को मिलाकर लगभग करीब 60 लाख रुपए से अधिक के आभूषण थे।सूचना पर थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह मौके पर पहुंच कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।