जौनपुर। खेतासराय थाना के निकट पेट्रोल पंप पर बाइक से पेट्रोल भराने जा रहे हैं दीवान की बाइक में ऑटो से चालक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते वह घायल हो गए उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मऊ जनपद घोषी थाना क्षेत्र के मानिकपुर रसना गांव निवासी सुमिंत उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र मिश्रीलाल जनपद के खेतासराय थाने पर तैनात है। शुक्रवार शाम बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए थाने से कुछ दूरी पर पेट्रोल टंकी पर गए हुए थे। इसी दौरान तेज गति से ऑटो रिक्शा लेकर जा रहे चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया जिसके चलते वह घायल हो गए। जैसे यह खबर साथी जवानों को मिली तुरंत थाना अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने 108 नंबर एंबुलेंस के कर्मचारियों के सहयोग से जिला उन्हें जिला अस्पताल पहुंचवा कर भर्ती करवाया। सूचना पर एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला तथा भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव साथी जवान शुभम सिंह को लेकर पहुंच गए।