सोते समय युवक का गुप्तांग कांटने वाले पड़ोसी को पुलिस ने भेजा जेल

Belal Jani
By -

जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र के दाउदपुर नयोरहा ग्राम सभा निवासी शशांक 21 वर्ष पुत्र अरुण कुमार भोजन करके भवन के दूसरे मंजिल पर अपने कमरे में सोया था। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसका गुप्तांग धारदार हथियार से काटकर मौके से फरार हो गया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए घायल के पिता अरुण कुमार ने लिखित तहरीर देकर थाना अध्यक्ष सुजानगंज से न्याय की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने तहरीर मिलने के पश्चात मामले की छानबीन करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी विशाल 21 वर्ष पुत्र कपिल देव निवासी दाउदपुर नयोरहा को उमरपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।